बिग बॉस 12 में गाली गलौज और लड़ाई-झगड़े का मौसम अब शुरू हो गया है। सभी कंटेस्टेंट अब अपने-अपने गेम प्लॉन के तहत खेल रहे हैं। बिग बॉस के घर में शॉकिंग मोड़ तब आया जब अनूप जलोटा ने जसलीन के साथ अपनी जोड़ी तोड़ने का ऐलान किया। अब खबरें मिल रही हैं कि अनूप जलोटा बहुत जल्द बिग बॉस के घर से बेघर होने वाले हैं। वजह भी सामने आ रही है, लेकिन जसलीन का क्या होगा?
गौरतलब है कि अनूप जलोटा ने ऐलान किया था कि वह अब जसलीन के साथ घर में नहीं रहना चाहते हैं और वो जसलीन के साथ उनकी जोड़ी को तोड़ना चाहते हैं। इस बीच खबर आई कि अनूप जलोटा घर से बाहर आ सकते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जसलीन भी अनूप जलोटा के साथ घर के बाहर आ सकती हैं। सुनने में आया है कि अनूप जलोटा को एक इवेंट की वजह से घर से बाहर जाना होगा।
सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसके मुताबिक जलोटा जल्द ही घर से बेघर हो सकते हैं। दरअसल, इस वायरल पोस्टर में लिखा है कि अनूप जलोटा का 27 अक्टूबर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में कॉन्सर्ट है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अनूप जलोटा 'बिग बॉस सीजन 12' से जल्द ही आउट हो जाएंगे। हालांकि अभी इन दोनों के बाहर आने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
बिग बॉस के घर में कब कौन किसका दोस्त हो जाए और कब कौन किसका दुश्मन बन जाए यह कहना बहुत मुश्किल है। इसका ताजा-ताजा उदाहरण अनूप-जसलीन का रिश्ता है। बिग बॉस के घर में आकर अपने प्यार के इजहार करने वाले अनूप-जसलीन का रिश्ता शो के तीसरे हफ्ते में आते-आते टूट गया हैं। दोनों की राहें अब जुदा हो गई हैं। जिसकी मुख्य वजह जसलीन का अनूप जलोटा के लिए त्याग नहीं करना है।