बिग बॉस के सीजन 11 के वीकेंड के वार में घर में काफी कुछ चौंकाने वाले घटनाक्रम हुए हैं। इसमें जहां घर का सबसे टॉप कंटेस्टेंट सामने आया, वहीं पिछले दिनों घरवालों का सबसे लाडला कंटेस्टेंट आज घर से बाहर हो जाएगा।
शनिवार को प्रसारित किए एपिसोड में घर का सबसे टॉप कंटेस्टेंट सामने आ गया। इन्हें ब्लाकबस्टर, सुपरहिट और हिट में चयन करना था। पहले तो घरवालों ने अपने हिसाब से नाम दिए, लेकिन बाद में सलमान ने सही नाम बताए। इसमें हिना सबसे टॉप पर, शिल्पा दूसरे नंबर पर और आकाश तीसरे नंबर पर रहे।
घर में आईं 'बिग बॉस-7' की विनर गौहर खान ने सभी घरवालों से एक टास्क के तहत बात की और सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट का चयन किया। गौहर के मुताबिक उन्हें सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट आकाश ददलानी लगे, इसीलिए उन्होंने 'नॉमिनेशन सेफ' नाम की स्पेशल पावर मिली।
इस सप्ताह नॉमीनेट हुए 7 कंटेस्टेंट में से शिल्पा, आकाश और विकास को शनिवार को प्रसारित एपिसोड में सेफ घोषित कर दिया गया। रविवार को बेनाफशा, सपना और लव त्यागी सेफ हो जाएंगे। इस लिहाज से इस सप्ताह बिहार की शान ज्योति कुमारी घर से बाहर कर दी जाएंगी।
गौरतलब है कि ज्योति कुमारी बीते सभी सप्ताह में पापुलर कंटेस्टेंट के तौर पर उभरी थीं। एक सप्ताह तो उन्हें सपना चौधरी जितने ही वोट मिले थे। शो की शुरुआत में ज्योति अपने स्वभाव के कारण चर्चा में थी, लेकिन बाद वह इतना नहीं दिखाई दे रही थी। लव त्यागी इस बार बड़ी मुश्किल से बच पाए।