बिग बॉस सीजन 12 के दूसरे वीकेंड में इस बार मनोरंजन और प्रपंच एक लेवल ऊपर जाते हुए दिखाई दिया। शो में सलमान के साथ इस बार उनके जीजा यानि आयूष शर्मा ने एंट्री ली। आपको बता दें आयूष यहां अपनी आगामी फिल्म लवयात्री के प्रमोशन के सिलसिलें में आए।
आयुष के साथ उनकी हीरोइन वरीना हुसैन भी शो का हिस्सा बनीं। आपको बता दें कि वरीना ने सलमान से शो के दौरान कई सारे सवाल पूछे। सलमान के सही जवाब देने पर वरीना ने उनको पप्पी भी गिफ्ट किए। वरीना ने सलमान से पूछा कि कितनी फिल्मों में आपका नाम प्रेम रह चुका है।
सलमान सवाल के जवाब में कहते हैं कि 15 फिल्मों मे मेरा नाम प्रेम था। सलमान ने कहा कि जितनी फिल्मों में मेरा नाम सलमान रहा है वह सारी फिल्में हिट रही हैं। आपको बता दें कि वरीना से पहले सलमान के जीजा आयूष शर्मा ने भी सलमान से सवाल पूछा था। आयूष ने सलमान से सवाल किया कि आपकी अब तक कितनी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। सलमान सवाल का जवाब हंसते हुए टाल देते हैं।
सलमान ने इस दौरान आयुष को जिम टिप्स भी दिए। वह आयूष से मजाक में यह भी कहते हैं कि वो कभी भी शिवाशीष की तरह टाइट पेंट नहीं पहने। सलमान हंसते हुए कहते हैं कि आयूष इतनी टाइट पेंट पहनते हैं कि लोगों को यह भी पता चल जाता है कि उनके जेब में कितने रुपए का सिक्का रखा है। बिग बॉस' के घर से डबल एविक्शन हो गए हैं जिसमें कॉमनर जोड़ी कृति वर्मा और रोशमी बनिक घर से बाहर हो गई हैं। उसके बाद निर्मल भी घर हो गए।
घर से निकलने के बाद कृति वर्मा ने करणवीर पर अपना गुस्सा निकाला और कहा कि उन्होंने उन्हें धोखा दिया है। 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड में सलमान खान ने करणवीर को अपने निशाने पर लिया और छोटी-छोटी बातों को लेकर उन्हें टोकते नजर आए। वहीं अनूप जलोटा को लेकर सलमान खान का एक सॉफ्ट कॉर्नर भी दिखा। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सलमान खान पर अपनी भड़ास निकाली।