2025 में बॉलीवुड में कुछ धमाकेदार सीक्वल्स आने वाले हैं, जिनके पहले भाग ने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है। इन फिल्मों के अगले भाग का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी बड़ी फिल्में अगले साल रिलीज होंगी और उनके पहले भाग का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या था?
यह भी पढ़ें- Abhishek- Aish: तलाक की अफवाहों को दरकिनार कर फिर साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, लोग बोले- यह जोड़ी है परफेक्ट
2 of 5
फिल्म 'दे दे प्यार दे'
- फोटो : सोशल मीडिया
दे दे प्यार दे 2
अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन स्टारर 'दे दे प्यार 2' का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 104.13 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इस फिल्म के सीक्वल से दर्शकों के बीच काफी उम्मीदें हैं। फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जो दर्शकों को फिर से गुदगुदाने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें- Jbh Wadia Death Anniversary: मिलिए नाडिया हंटरवाली के गॉडफादर से, हिंदी सिनेमा में एक्शन फिल्मों की लाइन लगाई
3 of 5
सन ऑफ सरदार
- फोटो : इंस्टाग्राम
सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन और संजय दत्त की जोड़ी एक बार फिर 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ धमाल मचाने आ रही है। इस बार मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले भाग की सफलता को दोहराने की पूरी कोशिश करेगी। सन ऑफ सरदार ने बॉक्स ऑफिस पर 105.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
4 of 5
वॉर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी के साथ 'वॉर 2' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 318.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब इसके सीक्वल से भी वही प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इस बार कियारा आडवाणी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
5 of 5
रेड 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
रेड 2
अजय देवगन और वाणी कपूर स्टारर 'रेड 2' का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर 103.07 करोड़ रुपये की कमाई की थी और सुपरहिट साबित हुई थी। अब दर्शकों को इस फिल्म के अगले भाग का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म से दर्शकों को एक बार फिर से जबर्दस्त थ्रिल और सस्पेंस की उम्मीद है। फिल्म में रितेश देशमुख भी इस बार नजर आने वाले हैं।
संबंधित वीडियो