कभी सिर्फ आईफोन, आईपैड, आईमैक और मैकबुक के लिए ही लॉन्च हुई एपल कंपनी की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ने दुनिया भर में अपने पैर पसारने के लिए नया पैंतरा चला दिया है। कंपनी ने अपने ओटीटी एप को सिर्फ एपल के उपकरणों पर ही उपलब्ध रखने की जिद पहले ही इसे गूगल टीवी पर लाकर छोड़ दी थी। 1 जून से ये ऐप अब दुनिया के सारे नए एंड्रॉयड उपकरणों पर भी उपलब्ध होगा।
साल के शुरुआत में गूगल ने वादा किया था कि उसके प्लेटफॉर्म पर दिख रहे ऐप जल्द ही दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) पर भी उपलब्ध होंगे। इसी क्रम में एपल ने अपने ओटीटी एप एपल टीवी को बुधवार से उन उपकरणों पर भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है जो एंड्रॉयड ओएस पर चलते हैं। ये ऐप अब एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम वाल तमाम स्मार्ट टीवी पर भी उपलब्ध होगा। गर्मियों के इस सीजन में एपल टीवी पर कई शानदार कार्यक्रम रिलीज होने वाले हैं।
2 of 5
Apple TV
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एपल टीवी के एपल के उपकरणों के अलावा भी दूसरे उपकरणों पर उपलब्ध होने की खबर शील्ड टीवी की तरफ से आई। एनवीडिया को अपने टीवी पर एपल टीवी ऐप के सुलभ होने की खबर भले ही बहुत उत्साहजनक लगी हो लेकिन सच ये है कि एपल टीवी अब एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के ईकोसिस्टम पर भी आ गया है। इसका मतलब ये हुआ कि ऐसी कोई भी नए जमाने की डिवाइस जो एड्रॉयड टीवी सर्विस देती है, अब एप्पल टीवी चला सकेगी।
3 of 5
Apple TV
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एपल टीवी जल्द ही तमाम फायरस्टिक्स पर भी उपलब्ध होने वाला है। शाओमी के स्ट्रीमिंग बॉक्स पर ये आ चुका है। टीसीएस के टेलीविजन पर भी ये दिखने लगा है। इस लिस्ट में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके पहले एपल टीवी एप सिर्फ सोनी ब्रैविया टीवी और क्रोमकास्ट विद गूगल टीवी पर उपलब्ध था।
4 of 5
Shows On Apple TV
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एंड्रॉयड ओएस पर चलने वाले तमाम टेलीविजन सेटों पर बुधवार से इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। प्ले स्टोर पर ये सुलभ हो गया है और इसे वहां से सीधे डाउनलोड किया जा सकेगा। इसे डाउनलोड करने के लिए अब ज्यादा प्रतिबंध भी नहीं हैं। ऐसे किसी भी एंड्रॉयड टीवी पर एपल टीवी के ऐप को अब चलाया जा सकेगा जो 8.0 ओरियो या उससे ऊपर के ओएस पर चल रहा हो।
5 of 5
Liseys Story Poster
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एपल टीवी की मनोरंजन सामग्री की दुनिया भर में खूब तारीफ होती रही है। पिछले साल टॉम हैंक्स की फिल्म ‘ग्रेहाउंड’ सीधे एपल टीवी पर ही रिलीज हुई थी। जेम्स बॉन्ड की नई फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ को भी एपल टीवी पर लाने की कोशिशें हो चुकी हैं। इस सीजन में एपल टीवी पर जो चर्चित कार्यक्रम रिलीज होने वाले हैं, उनमें ‘लाइजीस स्टोरी’, ‘होम बिफोर डार्क - सीजन 2’. ‘सेंट्रल पार्क - सीजन 2’ और ‘टेड लासो 2’ शामिल हैं।