{"_id":"5c0134bcbdec22417b50c903","slug":"big-boss-12-contestant-s-biggest-exposure-on-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट का कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा- बोलीं-बार बार हमबिस्तर होने...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट का कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा- बोलीं-बार बार हमबिस्तर होने...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Fri, 30 Nov 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
neha pendse
फिल्मी दुनिया और कास्टिंग काउच का नाता बहुत ही पुराना है। कई अभिनेत्रियों को काम पाने की एवज में कास्टिंग काउच का शिकार भी होना पड़ा है। वहीं नेहा पेंडसे को मराठी सिनेमा की एक बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है। कास्टिंग काउच को लेकर नेहा पेंडसे ने बड़ा खुलासा किया है।
Trending Videos
neha pendse
नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पूरी जिंदगी का खुलासा किया है। नेहा का कहना है कि मेरा फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। ऐसे में एक बार नहीं कई बार मैं कास्टिंग काउच का शिकार हुई । नेहा कहती हैं कि मुझे बुहत बार हमबिस्तर होने के ऑफर्स दिए गए, लेकिन मैंने मना कर दिया, जिन्होंने एक्सेप्ट किया आज वो शिखर पर हैं।
neha pendse
नेहा आगे कहती हैं कि फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए गॉड फादर की जरूरत होती है। मेरा कोई गॉड फादर नहीं है, मैंने अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम को हांसिल किया है। कई बार मुझे आश्चर्यजनक चीजों का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हार नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
neha pendse
नेहा ने साल 1990 में दूरदर्शन के सीरियल हसरतें से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। बता दें हाल ही में नेहा ने एक चर्चित टीवी सीरियल 'मय आई कम इन मैडम' से जमकर सुर्खियां बटोरी, लोगों ने इस सीरियल में नेहा के किरदार को काफी पसंद किया। जिसके बाद नेहा ने देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीज 12 में एंट्री ली।
विज्ञापन
neha pendse
बता दें नेहा 34 साल की हैं, और वह अभी तक सिंगल हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने बिग बॉस 12 में किया था। एक कैप्टन सी टास्क के दौरान सुरभि ने उनसे उनके रिलेशन शिप को लेकर सवाल किए थे, जहां नेहा ने कहा था कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।
