अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दिवाली के दिन अपने घर की सजावट और पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को प्रशंसकों के साथ साझा कर उन्होंने दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं। भूमि ने अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया, ये तस्वीरें साफ बता रही हैं। वह घर के कोनों पर दीया लगाती नजर आ रही हैं।
2 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar
तस्वीरों में मस्ती करती नजर आ रही हैं अभिनेत्री
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें साझा की, जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। तस्वीरों में बच्चे भी मस्ती कर रहे हैं। परिवार के साथ वह मस्ती कर रही हैं। भूमि ने अपनी सेल्फी भी साझा की है। इसमें वह गोल्डन साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
Aditi Rao Hydari: अदिति राव ने पति संग साझा की शादी की रस्मों की तस्वीरें, कमल हसन और मणिरत्नम भी आए नजर
3 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar
बहन और बच्चों के साथ भी की मस्ती
भूमि पेडनेकर ने दिवाली पर अपनी बहन के साथ भी मस्ती की। दोनों बहनें सेल्फी में नजर आ रही हैं। इसमें भूमि की बहन मेहरून रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। सांड की आंख फिल्म के गाने पर डांस करने के लिए बच्चे उनसे पूछ रहे हैं। बच्चों ने वीडियो में कहा, आपको हमारे साथ अभिनय करना होगा, आपको एक मिलियन डॉलर में साइन किया गया है।
Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने पति संग साझा की प्यारी तस्वीरें, प्रशंसक बोले- शानदार, प्यार और...
4 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar
प्रशंसकों को दी शुभकामनाएं
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपनी इस पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, आप सबको दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। बड़ों के आशीर्वाद के साथ दिवाली का ये दिन बहुत ही खास बीता। हम भाग्यशाली हैं जो हम अपने परिवार के साथ ये दिन बिता पाए। खास दिन पर हम शांति खुशी और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
5 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @bhumipednekar
इस फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री
भूमि पेडनेकर ने हाल ही वेब सीरीज 'दलदल' की रैप अप पार्टी में नजर आईं। अमृत राज सिंह ने इस वेब सीरीज का निर्देशन किया है। भूमि पेडनेकर इस सीरीज में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। भूमि अपने इस किरदार को सबसे कठिन मानती हैं। इस प्रोजेक्ट के बारे में अपने विचार भूमि ने सोशल मीडिया पर व्यक्त किए।