किरीट सोमैया: एक्टर के प्रदर्शन से खफा हुए भाजपा नेता, बोले- इमरान खान को तुरंत देश से निकाल देना चाहिए
Kirit Somaiya On Imran Khan: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में इमरान खान भी शामिल हुए थे। इस पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अपना रोष जताते हुए सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा। जानें क्या है पोस्ट में…
विस्तार
मुंबई में प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के समर्थन के दौरान अभिनेता इमरान खान को हिरासत में लिया गया था। एक्टर के इस प्रदर्शन में शामिल होने के भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अभिनेता उन्हें देश से निकालने की मांग की। जानें क्या है मामला?
इमरान पर क्या बोले किरित सोमैया?
अभिनेता इमरान खान बीते 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस पर भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘अभिनेता इमरान खान को तुरंत देश से निकाल देना चाहिए।’ इसका तात्पर्य है कि वह एक्टर की नागरिता की जांच भी चाह रहे हैं।
इमरान के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
इससे पहले 12 अक्तूबर को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा, ‘मैंने गामदेवी पुलिस स्टेशन जाकर इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इमरान खान को तलब करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने विदेशी नागरिक विभाग के एफआरआरओ को भी रिपोर्ट भेज दी है। मैंने मुंबई हवाई अड्डे पर इमीग्रेशन विभाग के एफआरआरओ में भी शिकायत दर्ज कराई। मैंने एफआरआरओ अधिकारी से भी बात की।’
I visited Gamdevi Police Station & asked action against Imran Khan. Police assured to Summon Imran Khan Police has sent a report to FRRO Foreign Citizen Division also I also filed complaint with FRRO Immigration Division at Mumbai Airport. I talked to the FRRO Officer also. https://t.co/3All9zLXhI
— Kirit Somaiya (@KiritSomaiya) October 12, 2026
प्रदर्शन में शामिल होने पर बोले एक्टर
बीते दिनों इमरान खान ने अपने प्रदर्शन में शामिल होने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा, ‘मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के रूप में, इस शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के रूप में आया हूं,’उन्होंने आवागमन की स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों और लोगों की आवाजों के दमन पर सवाल उठाते हुए कहा। उन्होंने आगे कहा कि वह किसी संगठन का हिस्सा नहीं हैं और एक नागरिक के रूप में यहां आए हैं।
क्यों हो रहा है प्रदर्शन?
- CJP ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था।
- यह विरोध मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को लेकर किया जा रहा है।
- इसी प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में भी कई संगठनों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध जताया है।