फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kirat Somaiya said imran khan should be deported from india on social media

किरीट सोमैया: एक्टर के प्रदर्शन से खफा हुए भाजपा नेता, बोले- इमरान खान को तुरंत देश से निकाल देना चाहिए

Tue, 13 Oct 2026 01:37 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Oct 2026 01:37 PM IST
सार

Kirit Somaiya On Imran Khan: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में इमरान खान भी शामिल हुए थे। इस पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अपना रोष जताते हुए सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा। जानें क्या है पोस्ट में…

विज्ञापन
Kirat Somaiya said imran khan should be deported from india on social media
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के समर्थन के दौरान अभिनेता इमरान खान को हिरासत में लिया गया था। एक्टर के इस प्रदर्शन में शामिल होने के भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अभिनेता उन्हें देश से निकालने की मांग की। जानें क्या है मामला? 

विज्ञापन

इमरान पर क्या बोले किरित सोमैया? 
अभिनेता  इमरान खान बीते 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस पर भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, ‘अभिनेता इमरान खान को तुरंत देश से निकाल देना चाहिए।’ इसका तात्पर्य है कि वह एक्टर की नागरिता की जांच भी चाह रहे हैं। 

विज्ञापन



 

Trending Videos

इमरान के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर 
इससे पहले 12 अक्तूबर को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दी। उन्होंने लिखा, ‘मैंने गामदेवी पुलिस स्टेशन जाकर इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इमरान खान को तलब करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने विदेशी नागरिक विभाग के एफआरआरओ को भी रिपोर्ट भेज दी है। मैंने मुंबई हवाई अड्डे पर इमीग्रेशन विभाग के एफआरआरओ में भी शिकायत दर्ज कराई। मैंने एफआरआरओ अधिकारी से भी बात की।’

 

विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल होने पर बोले एक्टर 
बीते दिनों इमरान खान ने अपने प्रदर्शन में शामिल होने की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा, ‘मेरी कोई मांग नहीं है। मैं यहां एक नागरिक के रूप में, इस शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के रूप में आया हूं,’उन्होंने आवागमन की स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों और लोगों की आवाजों के दमन पर सवाल उठाते हुए कहा। उन्होंने आगे कहा कि वह किसी संगठन का हिस्सा नहीं हैं और एक नागरिक के रूप में यहां आए हैं।

विज्ञापन

Kirat Somaiya said imran khan should be deported from india on social media
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

  • CJP ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था।
  • यह विरोध मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को लेकर किया जा रहा है।
  • इसी प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में भी कई संगठनों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed