हॉरर कॉमेडी फिल्मों को बड़ी संख्या में लोग देखना पसंद करते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 ने टिकट खिड़की पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। यह फिल्म जल्द ही 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दर्शकों को एक और फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
2 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : वीडियो ग्रैब
हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूल भुलैया 3 की। भूल भुलैया 2 के ब्लॉकबस्टर होने के बाद लोगों के इसके तीसरे भाग का लंबे समय से इंतजार है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, लेकिन उससे पहले फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
3 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म के टीजर को मिले अपार समर्थन के बाद अब निर्माताओं ने भूल भुलैया 3 के ट्रेलर को जारी करने का फैसला कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के ट्रेलर को 6 अक्तूबर को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगर यह ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया तो ओपनिंग डे पर भूल भुलैया 3 कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
4 of 5
भूल भुलैया 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन भी हैं। कयास लग रहे हैं कि इस फिल्म माधुरी दीक्षित भी हैं, हालांकि, न तो वह टीजर में नजर आईं और न ही निर्माताओं की तरफ से अब तक उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि की गई है।
5 of 5
अनीज बज्मी-भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty, aneesbazmee
भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन से मुकाबला है। इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर समेत कई मशहूर सितारे नजर आने वाले हैं।
John Amos: हॉलीवुड एक्टर जॉन अमोस का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस