{"_id":"66fcd6ef61edb723bc065c55","slug":"hollywood-show-good-times-roots-and-the-mary-tyler-moore-show-actor-john-amos-passed-away-at-the-age-of-84-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"John Amos: हॉलीवुड एक्टर जॉन अमोस का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
John Amos: हॉलीवुड एक्टर जॉन अमोस का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Wed, 02 Oct 2024 10:46 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:46 AM IST
सार
हॉलीवुड एक्टर जॉन अमोस का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। जॉन अमोस को अपने शो में एक दमदार अश्वेत मॉडल के रूप में किरदार निभाने के लिए प्रशंसकों का प्यार मिला।
विज्ञापन
जॉन अमोस
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialjohnamos
विस्तार
हॉलीवुड एक्टर जॉन अमोस का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। जॉन अमोस को 'गुड टाइम्स', 'रूट', 'मैरी टायलर मूर शो' जैसे शो में अपने किरदार से लोगों के बीच चर्चा में रहे। जॉन अमोस को अपने शो में एक दमदार अश्वेत मॉडल के रूप में किरदार निभाने के लिए प्रशंसकों का प्यार मिला। खबरों की मानें तो जॉन अमोस का निधन 21 अगस्त 2024 को हो गया था, जिसकी घोषणा उनके बेटे केली क्रिस्टोफर एमोस ने की थी, जिसका खुलासा आज तक नहीं किया गया।
बेटे ने दी थी निधन की खबर
केली क्रिस्टोफर एमोस ने एक बयान में कहा, "मैं बहुत दुख के साथ आपको बता रहा हूं कि मेरे पिता का निधन हो गया है। वह बहुत दयालु स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका दिल भी सोने जैसा सुनहरा था। उन्हें पूरी दुनिया के लोग प्यार देते थे। कई प्रशंसक तो उन्हें पिता की तरह प्यार करते थे। उन्हें हमेशा उनके शो और फिल्मों से ही याद किया जाएगा। वह अपने काम से लोगों के बीच जिंदा रहेंगे। मेरे पिता ने एक अभिनेता की तरह जीवन भर काम किया है, जो कि उन्हें बहुत पसंद भी था। मेरे पिता मेरे सबसे अच्छे दोस्त और हीरो थे। आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद'।
विज्ञापन
इन शो में नजर आ चुके हैं जॉन अमोस
अमोस ने इंडस्ट्री में लगभग 50 साल से ज्यादा समय तक काम किया। साल 1970 में जॉन एमोस ने द मैरी टायलर मूर शो में मौसम विज्ञानी गॉर्डी हॉवर्ड की भूमिका निभाई थी। उन्हें नॉर्मन लीयर-सीबीएस सिटकॉम गुड टाइम्स (1974-76) में जेम्स इवांस सीनियर की भूमिका मिली थी, जिसके लिए प्रशंसकों का प्यार उन्हें हमेशा मिलता रहा। एमी अवॉर्ड के लिए हुआ था जॉन का नामांकन
जॉन अमोस ने मिनी सीरीज रूट्स में कुंटा किन्टे की भूमिका निभाई, इस सीरीज के लिए जॉन को एमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। इस सीरीज में जॉन को अपने किरदार से और भी मजबूती मिली। गुड टाइम्स में अपने प्रदर्शन के कारण जॉन को अश्वेत किरदार के रूप में बहुत प्रसिद्धी हासिल हुई।