भूल भुलैया 3 ने कार्तिक आर्यन के सितारे एक बार फिर से बुलंदियों पर पहुंचा दिए हैं। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी के साथ हॉरर का तड़का भी खूब पसंद आ रहा है। रूह बाबा और मंजुलिका की जुगलबंदी ने पर्दे पर ऐसा कमाल दिखाया है कि दो हफ्ते बाद भी फिल्म काफी अच्छा कारोबार कर रही है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection: 250 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही भूल भुलैया 3, तीसरे सोमवार को भी धांसू कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:33 PM IST
सार
Bhool Bhulaiyaa 3 Movie Box Office Collection Day 18: भूल भुलैया 3 लोगों के दिलों में राज करने में कामयाब रही है। अब भी दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि 18 दिन में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन