फिल्म 'भूल भुलैया 3' रिलीज आज रिलीज हो गई है। आज यानी 1 नवंबर 2024 को दिवाली के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में लग गई है। इसकी एडवांस बुकिंग बीते रविवार से शुरू हो चुकी थी। एडवांस टिकट बुकिंग में यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। हालांकि, अब देखना है कि दिवाली के इस महाक्लैश के बाद भी क्या फिल्म पहले दिन बंपर ओपनिंग कर पाएगी तो आइए एक नजर डालते हैं फिल्म की एडवांस बुकिंग पर।
Bhool Bhulaiyaa 3 box office Day 1 prediction: बंपर ओपनिंग की तैयारी में भूल भुलैया 3? इतने करोड़ कमाएगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 01 Nov 2024 08:52 AM IST
सार
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 को भारत में लगभग 3,000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है, जो कि एक शानदार संख्या है। कार्तिक आर्यन अभिनीत यह फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई करने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन