Charuhasan: कमल हासन के भाई और अभिनेता चारुहासन अस्पताल में भर्ती, बेटी सुहासिनी ने साझा किया हेल्थ अपडेट
कमल हासन के बड़े भाई और अभिनेता-निर्देशक चारुहासन को दिवाली से पहले गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी होगी।
विस्तार
कमल हासन के बड़े भाई और सुहासिनी मणिरत्नम के पिता व अभिनेता-निर्देशक चारुहासन को दिवाली से पहले गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुहासिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी दिवाली अस्पताल की इमरजेंसी में बिताई। वीडियो में वह चारुहासन से बात करते हुए उन्हें सर्जरी से पहले अपनी पत्नी के लिए एक संदेश साझा करने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही थीं।
बेटी सुहासिनी ने इंस्टाग्राम पर साझा की पोस्ट
सुहासिनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। फोटो और वीडियो साझा करते हुए सुहासिनी ने कैप्शन में लिखा, 'दीपावली से पहले आधी रात को हम गिर गए। हमारी दीपावली आपातकालीन स्थिति में थी, लेकिन हम सभी सर्जरी के लिए तैयार हैं।' गिरने के बाद चारुहासन की अस्पताल में अब सर्जरी भी होगी।
View this post on Instagram
जल्दी ठीक होकर आना चाहते हैं चारुहसन
वीडियो में सुहासिनी ने अपने पिता से पूछा कि वह अपनी पत्नी से क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने प्यार से अपनी बेटी का हाथ पकड़ा और कहा, 'मैं ठीक हूं। मैं वापस आकर तुमसे मिलूंगा। मैं सर्जरी के लिए तैयार हूं। मैं ठीक हो जाऊंगा।' इससे पहले अगस्त में चारुहासन को उम्र संबंधी बीमारी के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिग्गज अभिनेता और निर्देशक 93 साल के हैं।
Kubera: शूटिंग के आखिरी चरण पर पहुंची धनुष-रश्मिका की 'कुबेर', इस दृश्य के साथ शुरू होगा फिल्म का अगला शेड्यूल
आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर
अभिनेता के करियर की बात करें तो चारुहासन को आखिरी बार अभिनेता मोहन की वापसी वाली फिल्म 'हरा' में देखा गया था, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। विजय श्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
Matka: वरुण तेज के फैंस को मिली दिवाली की सौगात, बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मटका' के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा