अनुराग बसु ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म को अस्थायी रूप से रोक दिया है। फिलहाल, निर्देशक अपनी आगामी फिल्म मेट्रो... इन दिनों को और बेहतर बनाने को इस समय प्राथमिकता दे रहे हैं। 2007 की हिट फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो के इस सीक्वल में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे प्रभावशाली कलाकार अपने अभिनय का जादू चलाते नजर आने वाले हैं।
Kartik Aaryan: अनुराग बसु की फिल्म से पहले कार्तिक शुरू करेंगे पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग! रिपोर्ट में दावा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 09 Nov 2024 08:44 PM IST
सार
अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन जल्द ही एक साथ फिल्म बनाने वाले हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म कुछ समय के लिए टाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन