बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और आते ही इस फिल्म ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 2' कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 14 करोड़ की कमाई की है और ऐसा करके इस फिल्म ने इस साल की रिलीज हुई कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। खास बात ये है कि 'भूल भुलैया 2' कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। इससे पहले उनकी किसी भी फिल्म ने इतनी शानदार ओपनिंग नहीं की है। आइए देखते हैं उनकी फिल्में का ओपनिंग कलेक्शन।
Kartik Aaryan Films: ‘भूल भुलैया 2' बनी कार्तिक आर्यन की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म, देखें बाकी मूवी का रिपोर्ट कार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 23 May 2022 08:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
