फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhojpuri superstar khesari lal yadav is ready to rock with his new song share promo on social media

Bhojpuri: एक बार फिर गदर मचाने आ रहे हैं खेसारी लाल यादव, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Mon, 27 Dec 2021 08:35 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 27 Dec 2021 08:35 PM IST
सार

खेसारी लाल यादव आज के समय में भोजपुरी सिनेमा के सबसे चहेते सितारों में से एक हैं। यूपी बिहार में उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। लोग उनके अभिनय के साथ-साथ उनके गानों को भी खूब पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में और सफल गाने दिए हैं।

विज्ञापन
bhojpuri superstar khesari lal yadav is ready to rock with his new song share promo on social media
खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media

विस्तार

खेसारी लाल यादव आज के समय में भोजपुरी सिनेमा के सबसे चहेते सितारों में से एक हैं। यूपी बिहार में उनकी एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। लोग उनके अभिनय के साथ-साथ उनके गानों को भी खूब पसंद करते हैं। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में और सफल गाने दिए हैं। एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ वो काफी लोकप्रिय गायक भी हैं। अपने गानों से लोगों का दिल जीतने वाले खेसारी लाल यादव एक बार फिर से गदर मचाने, कहर बरसाने के लिए बिलकुल तैयार हैं।

विज्ञापन


खेसारी लाल यादव ने नए गाने की कि घोषणा

दरअसल खेसारी लाल यादव अपने नए गाने के साथ बिलकुल तैयार हैं और इस बात की घोषणा अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। अपने नए गाने की एक झलक साझा करते हुए खेसारी लाल यादव ने लिखा जल्द आ रहा है और इसी के साथ उन्होंने सारेगामा म्यूजिक को अपनी पोस्ट में टैग किया। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की इस घोषणा के साथ ही फैंस काफी उत्साहित हैं और उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

bhojpuri superstar khesari lal yadav is ready to rock with his new song share promo on social media
खेसारी लाल यादव - फोटो : Social Media
गदर मचाने आ रहे हैं खेसारी लाल यादव
 

इस गाने के प्रोमो में खेसारी लाल यादव का अलग लुक देखने को मिला। प्रोमो में सबसे पहले लिखा आया, ‘अब की बार मचेगा गदर, भोजपुरी बारूद लाएंगे कहर, जल्द आ रहा है प्यास बुझाने’। इसके साथ ही खेसारी लाल यादव की कुछ पिक्चर्स देखने को मिली। इस 25 सेकंड के वीडियो को अब तक 81 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

bhojpuri superstar khesari lal yadav is ready to rock with his new song share promo on social media
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब

सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट

खेसारी लाल यादव के गाने का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंतजार है भैया’। दूसरे यूजर ने लिखा ‘मस्त’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस गाने का मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि अबकी बार गदर मचेगा’। फैंस जमकर उनकी इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं’। इससे पहले खेसारी लाल यादव का गाना ‘पानी-पानी’ सुपरहिट हुआ था। उन्होंने बादशाह के गाने पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन गाया था। इस गाने में उनके साथ अक्षरा सिंह नजर आईं थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed