भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आज कौन नहीं जानता। न केवल यूपी- बिहार बल्कि देश-विदेश में भी आज निरहुआ अपने काम का बदौलत ही जाने जाते हैं। कभी पेट पालने के लिए लिट्टी चोखा की दुकान लगाने वाले निरहुआ आज भोजपुरी सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं।
VIDEO: सड़क पर निकलते ही भोजपुरी स्टार 'निरहुआ' को भीड़ ने घेरा, सेल्फी के लिए लगी लंबी लाइन
हाल ही में निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस साल रिलीज हुई यह फिल्म उनकी दूसरी फिल्म है, जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले ईद के मौके पर रिलीज हुई बॉर्डर को देखने के लिए टिकट खिड़की पर लंबी लाइन देखी गई थी।
Aye Nirahu tani 2 minutes hamara se baat kara 😍😘😂@rikshawala#love #blessed #shereHindustan 🙏🙏🙏
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on
जैसे ही लोगों ने निरहुआ को साइकिल चलाते हुए देखा, उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई। फैंस ने उन्हें चारो तरफ से घेर लिया और सेल्फी लेने लगे। आलम ये हो गया कि भीड़ के बीच निरहुआ भी एक बार सभी की आंखों से ओझल हो गए। निरहुआ की यही बात उन्हें सबसे खास बनाती है कि जब वो अपने फैंस के बीच होते हैं सब भूल जाते हैं।