भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले सिंगर और एक्टर पवन सिंह की बेहिसाब फैन फॉलोइंग है। उनकी फिल्मों और गानों का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अपनी आवाज और दमदार अभिनय के चलते लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह के गानों पर लोग अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाते हैं। उनके गाने रिलीज के साथ ही टेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। इसी फेहरिस्त में पवन सिंह और पाखी हेगड़े का गाना 'ओढनी प्यार करे लागल' भी शामिल हो गया है।
Bhojpuri: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और पाखी हेगड़े के गाने की यूट्यूब पर धूम, कैमेस्ट्री देख लोग बजा रहे तालियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Sat, 26 Mar 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन