फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri Singer Neelkamal Singh and Shweta mahara starrer new Ghazal Badnam Bewafa Viral on social media

Bhojpuri: नीलकमल सिंह की नई गजल ‘बदनाम बेवफा’ रिलीज, श्वेता महारा के साथ दिखी शानदार केमिस्ट्री

Fri, 14 Oct 2022 06:33 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 14 Oct 2022 06:33 PM IST
सार

देवी गीतों और अपने लव ट्रैक से लोगों का दिल जीतने वाले नीलकमल ने अपने नए टैलेंट से लोगों को रूबरू कराया है। नीलकमल ने हाल ही में गजल को रिलीज किया है, जिसे दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।

विज्ञापन
Bhojpuri Singer Neelkamal Singh and Shweta mahara starrer new Ghazal Badnam Bewafa Viral on social media
बदनाम बेवफा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी के गाने और सितारों की लोकप्रियता अब काफी बढ़ गई है। आए दिन भोजपुरी के नए गाने रिलीज होते रहते हैं। वहीं, अब भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह अपनी गजल के साथ हाजिर हो गए हैं। नीलकमल ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल कर लिया है। उनके गानों को लोग काफी पसंद करते हैं और उनकी गायकी की भी तारीफ करते हैं। नीलकमल ने देवी गीत से लेकर लव सॉन्ग भी गाए हैं और अब वह अपना एक अलग अंदाज लेकर दर्शकों के बीच आ गए हैं।

विज्ञापन

देवी गीतों और अपने लव ट्रैक से लोगों का दिल जीतने वाले नीलकमल ने अपने नए टैलेंट से लोगों को रूबरू कराया है। नीलकमल ने हाल ही में गजल को रिलीज किया है, जिसे दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। इस गजल में वह श्वेता महारा के साथ नजर आए हैं। ‘बदनाम बेवफा’ एक दर्दभरी गजल, जिसके बोल भी बहुत शानदार हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक आशिक अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की बेवफाई को खुद की गलती मानता है।

Bollywood Gossips: जब रामायण के लिए दारा सिंह ने छोड़ दिया था नॉन-वेज, दिलचस्प है ये किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन

'बदनाम बेवफा' गजल भोजपुरी नहीं हिंदी में हैं। वहीं, इसमें नीलकमल सिंह हारमोनियम बजाते हुए गजल गा रहे हैं, तो दूसरी ओर श्वेता महारा के साथ अपनी पुरानी यादों को याद कर रहे हैं। इसके के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और सिसिर पांडे ने इसे डायरेक्ट किया है। इस गजल को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के चैनल पर रिलीज किया गया है। आज कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।  

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से इस कंटेस्टेंट का हुआ पत्ता साफ, पहले एलिमिनेशन में बाहर हुई ये हसीना!
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed