फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri Gana Video: Akshara Singh's new Navratri song 'Dil Ki Pukar' is released

Bhojpuri Gana Video: नवरात्रि पर अक्षरा सिंह का दिखा नया अवतार, 'दिल की पुकार' रिलीज होते ही छाया

Tue, 12 Oct 2021 11:35 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 12 Oct 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Gana Video: Akshara Singh's new Navratri song 'Dil Ki Pukar' is released
दिल की पुकार गाना - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी की सबसे विवादित कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि वह सुर भी लगाना जानती हैं। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। नवरात्रि के मौके पर अक्षरा ने एक बार फिर देवी मां को याद करते हुए गाना गाया है। ‘दिल की पुकार’गाना रीलिज होते ही वायरल हो रहा है। इस गाने में अक्षरा सिंह मां की प्रतिमा के आगे गुहार लगाती नजर आ रही हैं। यह गाना बेहद मार्मिक है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा। इस गाने को काफी भव्य तरीके से फिल्माया गया है। देवी मां के लिए खासतौर पर विशाल पंडाल और चौकी लगाई गई है, जिसे शानदार तरीके से दिखाया गया है। ये गाना रिलीज होने के साथ ही यूट्यूब पर 18वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ ही घंटों में इस वीडियों को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाना अक्षरा ने गाया है, तो इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक अविनाश झा का है। इसका म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू जी ने दिया है। कोरियोग्राफर लकी हैं। इससे पहले भी अक्षरा सिंह का पहला शरद नवरात्रि का भक्ति गाना ‘मां मेरी आ जाएगी’रिलीज हुआ था। जो लोगों को बेहद पसंद आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed