{"_id":"630223f7e751211507093fd4","slug":"bhojpuri-actress-yamini-singh-dance-video-on-sonam-kapoor-bahara-song-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: लाल साड़ी में इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने 'बहारा' गाने पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: लाल साड़ी में इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने 'बहारा' गाने पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हो रहा वीडियो
यामिनी सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शूटिंग शेड्यूल में भी वह अपने प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट किया करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
2 of 4
यामिनी सि्ंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हो रहा वीडियो
भोजपुरी एक्ट्रेस ने रविवार को इंस्टग्राम पर अपना एक वीडियो डाला है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यामिनी लाल साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका डांस फैंस का दिल चुरा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को सोनम कपूर के 'बहारा' गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अब तक हजारों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं।
वीडियो वायरल होने के साथ ही इस पर प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा, 'कितनी सुंदर और कितनी प्रतिभावान हैं आप..बहुत सुंदर डांस।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर लग रही हैं।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर इस पोस्ट पर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
यामिनी सि्ंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो यामिनी सिंह ने साल 2019 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'पत्थर के सनम' थी जिसमें वह अरविंद अकेला 'कल्लू' के अपोजिट दिखी थीं। वह लल्लू की लैला में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। इसके अलावा वह छलिया, प्रेमगीत और प्यार तो होना ही था जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि यामिनी लखनऊ की रहने वाली हैं और यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई भी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।