भोजपुरी फिल्मों में रानी चटर्जी ने अपनी खास जगह बना ली है। साल 2004 में रिलीज हुई ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ इस इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। मनोज तिवारी के साथ इस फिल्म में रानी चटर्जी ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले रानी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। एक समय में रानी और मनोज तिवारी की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी।
रानी जितनी खूबसूरत अभी हैं वैसी ही वो बचपन में दिखती थीं। इंटरनेट पर रानी की बचपन के फोटोज वायरल हो रही है जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। रानी की ये तस्वीर देखकर किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि वह आगे जाकर भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस बनेंगी और उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार होगा।
रानी अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 5 से 8 लाख रुपए फीस लेती हैं। रानी चटर्जी का करियर 14 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। रानी अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह हर साल चार-पांच फिल्मों में काम करती हैं। बता दें कि रानी चटर्जी का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि मनोज तिवारी के साथ आई फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' रानी को लक की वजह से मिली थी। शूटिंग देखने के दौरान कॉमेडियन और एक्टर केके गोस्वामी से रानी की मुलाकात हुई थी। उन्होंने रानी को देखकर पूछा क्या तुम हीरोइन बनोगी? उन्होंने मेरी मां से भी संपर्क किया। इस तरह मनोज तिवारी के अपोजिट मुझे पहली फिल्म मिल गई।’
इस फिल्म में रानी को 10 हजार रुपये बतौर एक्ट्रेस मिले थे। वैसे रानी के बारे में कहा जाता है कि वे क्रियेटिव नेचर की हैं। तभी तो वे कभी खाली नहीं रहती और अपने लिए, फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ न कुछ करती रहती हैं और अब वे गाने भी गाने लगी है। जल्द ही रानी पंजाबी सिनेमा में भी नजर आने वाली हैं।