भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री निधि झा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और भोजपुरी अभिनेता यश कुमार से सगाई कर ली है। निधि और यश ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों के बीच सगाई की, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। निधि झा ने सोशल मीडिया पर अपनी और यश की सगाई की तस्वीर और एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोनों अपनी सगाई की रस्मों को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि निधि और यश अपने खास लोगों के बीच एक-दूसरे को रिंग पहनाते हैं, जिसके बाद सब खुशी से तालियां बजाते हैं।
इस वीडियो की खास बात ये है कि निधि झा को अंगूठी पहनाने के बाद यश थोड़ा भावुक हो जाते हैं और वह उन्हें प्यार से गले लगाते हैं। इस मौके पर निधि और यश दोनों ही काफी ज्यादा खुश होते हैं।
2 of 5
निधि झा और यश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, तस्वीर में देखा जा सकता है कि यश और निधि स्टेज पर मौजूद हैं और यश घुटनों पर बैठकर अपनी लविंग पार्टनर को अंगूठी पहना रहे हैं। इस दौरान निधि भी उन्हें बेहद ही प्यार से देख रही हैं। निधि ने अपनी सगाई पर पिंक कलर का शानदार गाउन पहना था, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही थीं। वहीं, यश भी ब्लैक कलर के सूट में हैंडसम लग रहे थे। आज यश का जन्मदिन है। इसी मौके पर निधि ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए यश को जन्मदिन की बधाई भी दी है।
3 of 5
निधि झा और यश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
निधि झा ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मंगेतर। 5 साल की दोस्ती। 3 साल का रिलेशनशिप और आखिरकार अब बतौर एक पार्टनर हैं। आप मेरे सब कुछ हैं और यह सच है। मैं उन फनी चीजों को कभी नहीं भूलूंगी, जो हमने साथ में किए हैं और वह अमेजिंग टाइम जो हमने साथ में बिताया है। आप मेरे हमेशा के लिए दिल हैं और ये कभी नहीं बदलेगा। मेरी जिंदगी में आने और इसे योग्य बनाने के लिए धन्यवाद। मेरे हैंडसम फ्यूचर हसबैंड को हैप्पी बर्थडे।’
4 of 5
निधि झा और यश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
निधि झा के इस पोस्ट पर यश कुमार ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मेरे प्यार, मैं तुम्हें अपने आप से ज्यादा प्यार करता हूं।’ बता दें कि निधि झा और यश कुमार तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों को फैंस से लेकर भोजपुरी स्टार्स तक हर कोई बधाई दे रहा है।
5 of 5
यश कुमार- अंजना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यश और निधि की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। यश पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पहली शादी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से हुई है। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम अदिति है। हालांकि, अंजना और यश का तलाक हो चुका है। इसके बाद यश और निधि रिलेशनशिप में आए।