भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपने ससुर की तेरहवीं के कुछ फोटोज शेयर किए। लेकिन वो एक फोटो की वजह से जबरदस्त ट्रोल हो गईं।
2 of 5
परिवार के साथ मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में मोनालिसा के ससुर कन्हैया सिंह का देहांत हुआ था। इसके बाद परिवार ने गुरुवार को उनकी तेरहवीं रखी थी। शोकसभा के दौरान वो मोनालिसा पति विक्रांत और परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवा रही थीं और ऐसी ही कुछ फोटोज में वो हंसते हुए कैद हो गई हैं।
3 of 5
मोनालिसा के फोटो पर कमेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा की हंसते हुए फोटो देखकर उनके फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए मोनालिसा को खूब खरी खोटी सुनाई है।
4 of 5
monalisa
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोनालिसा के ससुर कन्हैया कुमार का निधन 28 जुलाई को हुआ था। वो लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं टाटा मेमोरियल में उनका इलाज भी जारी था। ससुर के निधन की खबर खुद मोनालिसा ने कंफर्फ की थी।
5 of 5
monalisa
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि मोनालिसा 2016 में सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 10 में नजर आ चुकी हैं। शो के अंदर ही उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी भी की थी।