Nirahua Bhai Accident: सिर्फ निरहुआ के नाम से नहीं जाने जाते विजय लाल यादव, खुद कहलाते हैं बिरहा सम्राट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। गुरुवार को लखनऊ के पास बाराबंकी में बिरहा गायक विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर कार की डिवाइडर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में विजय लाल यादव के घायल होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी है।
गौरतलब है कि विजय लाल यादव सिर्फ निरहुआ के नाम से ही नहीं जाने जाते, बल्कि वह खुद भी भोजपुरी के जाने-माने गायक हैं। बिरहा गायन के क्षेत्र में महारत हासिल करने की वजह से उन्हें भोजपुरी में बिरहा सम्राट कहा जाता है। इतना ही नहीं उनके छोटे भाई यानी आपके दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी अपने गायन करियर की शुरुआत बिरहा गायन से ही की थी। बाद में उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया और अब राजनीति में भी अपना करियर बना रहे हैं।
बता दें कि दिनेश लाल यादव की ही तरह उनके भाई विजय भी राजनीति से जुड़े हुए हैं। जी हां, विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी में मंत्री रह चुके हैं। वह इस बार आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए थे। उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ का समर्थन न करते हुए सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। हालांकि, चुनाव में जीत भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव की हुई।