अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा से अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । मलाइका ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक ले लिया था । तब से अब तक वो अर्जुन के साथ हैं । इतना ही नहीं दोनों शादी करने का भी मन बना चुके हैं ।
अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है । अपने गैंग के साथ दोनों पार्टी करते दिखते हैं । एक-दूसरे के घर में आना-जाना बढ़ गया है । खबरों की मानें तो मलाइका और अर्जुन अप्रैल में क्रिश्चियन रीति से शादी करेंगे । हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है । दोनों के रिश्ते से सलमान खान खासा नाराज हैं ।
इसकी वजह ये है कि अर्जुन पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट करते थे । अर्पिता से ब्रेकअप हुआ तो अर्जुन, सलमान की भाभी यानी मलाइका के करीब आ गए । सलमान, बोनी कपूर के बेहद करीबी हैं लेकिन उनके बेटे की इस हरकत से वो अर्जुन से नाराज रहते हैं ।
4 of 7
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : instagram
इन सबके बीच अर्जुन कपूर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है । इसमें अर्जुन, सलमान खान के बारे में बोलते हुए नजर आ रहे हैं । रेडिफ को दिए इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया था कि क्या वो किसी फिल्म को साइन करने से पहले सलमान खान की सलाह लेते हैं ।
5 of 7
Arjun Kapoor
- फोटो : amar ujala
इस पर अर्जुन ने कहा था, 'नहीं । उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है लेकिन मैं उनके सपोर्ट से कुछ नहीं करना चाहता । मैं जो कुछ करूंगा अपने दम पर करूंगा । ये ठीक भी नहीं है । मुझे लगता है सलमान को भी ये चीज पसंद नहीं आएगी कि मैं उनके सपोर्ट से फिल्में करूं । मैं वही फिल्में करूंगा जिन्हें मैं खुद फाइनल करता हूं ।'