शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और मलयालम एक्ट्रेस मालविका मोहनन की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' इन दिनों काफी चर्चा में है। अपने शानदार निर्देशन के लिए मशहूर ईरानी फिल्म डायरेक्टर माजिद मजीदी ने इसे बनाया है। इस फिल्म को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया पर मालविका मोहनन ने खुशी जताई। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत को लेकर बड़ी बात भी कह दी है।
समीक्षक भी फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच मालविका मोहनन ने कहा है- 'मैं फिल्म में काम करके काफी खुश हूं । इस रोल को पाने के लिए मेरा मुकाबला बॉलीवुड की शानदार हीरोईन दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत से था इसके लिए काफी सम्मानित मेहसूस करती हूं।' आपको बता दें कि माजिद मजीदी की इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत का नाम सामने आया था, लेकिन माजिद ने किसी बड़े स्टार को फिल्म में लेना ठीक नहीं समझा।
इसी बात पर खुशी जाहिर करते हुए मालविका मोहनन ने कहा- 'अगर इन दोनों एक्ट्रेसेज में से किसी को भी यह फिल्म मिलती तो वह बहुत अच्छे से किरदार को निभातीं। मैं काफी खुशी हूं कि मुझे इस फिल्म ('बियॉन्ड द क्लाउड्स' ) में काम करने का मौका मिला।' उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म में काम करने के लिए 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान ने उन्हें कॉल किया था।
आपको बता दें कि 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' पाकिस्तान सहित 34 देशों में रिलीज हुई है। यह फिल्म गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) के देशों- ईरान, दुबई, कुवैत, ओमान, बाहरेन और कतर की 70 स्क्रीन्स पर भी दिखाई जाएगी। GCC देशों के अलावा फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की ओपनिंग अमेरिका, कनाडा, नेदरलैंड्स, बेल्जियम, मालदीव, लग्जमबर्ग, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, जापान, कोरिया और इंडोनेशिया में भी होगी।