बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के घर मन्नत में उनकी बेटी सुहाना खान, नव्या नंदा और शनाया कपूर के साथ आफ्टर पार्टियों के बारे में खुलकर बात की और बताया क्यों खास हैं मन्नत की पार्टियां।
2 of 6
अनन्या पांडे-सुहाना खान-शनाया कपूर और उनकी दोस्त
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दरअसल, अनन्या, सुहाना, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर बचपन की दोस्त हैं और अक्सर साथ में समय बिताते और पार्टी करती रहती हैं। अब, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने शाहरुख खान के घर मन्नत में होने वाली पार्टियों की झलक दिखाई, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि सबसे अच्छी पार्टियां वो होती हैं जो मन्नत में उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना, नव्या और शनाया के साथ वह एंजॉय करती हैं।
3 of 6
पार्टी के दौरान शनाया कपूर-अनन्या पांडे और सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चंकी पांडे की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से जब शाहरुख खान के मुंबई स्थित आलीशान घर मन्नत में हुई पार्टियों के बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा कि सुहाना, शाहरुख, शनाया और नव्या के साथ मन्नत में पार्टी के बाद के पलों को वह कभी भुला नहीं सकतीं, जहां वे अक्सर साथ-साथ घूमते थे, बर्गर खाते थे और गॉसिप करते थे।
4 of 6
सुहाना खान-शनाया कपूर-अनन्या पांडे और नव्या नवेली
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगे अनन्या ने कहा, “सबसे अच्छी पार्टियां वो होती हैं जो मन्नत में खत्म होती हैं, जब पार्टी के बाद मैं, सुहाना, शाहरुख सर, शनाया और नव्या, हम वापस जाते हैं, बैठते हैं, अपने बर्गर खाते हैं और रात भर जो कुछ हुआ उस पर चर्चा करते हैं और कभी-कभी हम नाचना जारी रखते हैं और वो सबसे अच्छी पार्टियां होती हैं। आफ्टर पार्टिया।"
5 of 6
पार्टी के दौरान अनन्या पांडे और सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या ने इस दौरान किंग खान की भी तारीफ की और कहा, "वह (एसआरके) जिस तरह के हैं और जिस तरह से वह अपने आस-पास के लोगों को महसूस कराते हैं। सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि वह जिस किसी व्यक्ति के संपर्क में आते हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत ही अनोखा अनुभव है। मैं एक दिन उनका एक प्रतिशत भी बन जाऊं तो काफी है।"