फिल्म ' कहानी 2' में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाने के बाद विद्या बालन फिर से स्क्रीन पर अपने जलवे दिखाने के लिए तैयार हैं। जल्द ही वो फिल्म 'बेगम जान' में नजर आएंगी। इस फिल्म में विद्या का अंदाज ऐसा होगा जो दर्शकों ने अभी तक नहीं देखा होगा।
एक नजर इस फिल्म से जुड़ी कहानी और किरदारों पर -
ये बातें बनाती हैं विद्या बालन की 'बेगम जान' को सबसे अलग
ये फिल्म श्रीजीत मुखर्जी की बंगाली फिल्म 'राजकाहिनी' का हिंदी रीमेक है, जिसे नेशनल अवॉर्ड मिला था।
फिल्म की कहानी 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद के बंगाल की है। फिल्म की पृष्ठभूमि में कोठे पर रहने वाली 11 महिलाएं हैं। विभाजन के बाद जब नई सीमा रेखा बनती है तो उस कोठे का आधा हिस्सा भारत में पड़ता है और आधा पाकिस्तान में।
ये बातें बनाती हैं विद्या बालन की 'बेगम जान' को सबसे अलग
फिल्म में विद्या बालन ने इस कोठे की मालकिन का किरदार निभाया है। जबकि मूल फिल्म में ये किरदार रितुपर्णा सेनगुप्ता ने निभाया था और इसके लिए उन्हें दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला।
ये बातें बनाती हैं विद्या बालन की 'बेगम जान' को सबसे अलग
हाल ही में इस फिल्म से विद्या बालन का फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर आउट हुआ था जिसमें वो एक चारपाई पर पड़ी हुक्का पीती नजर आईं। विद्या का ये अंदाज उनकी अब तक की फिल्मों में नहीं देखा गया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि 'द डर्टी पिक्चर' की तरह ही ये फिल्म भी विद्या के करियर को नई ऊंचाइयां देगी।
ये बातें बनाती हैं विद्या बालन की 'बेगम जान' को सबसे अलग
फिल्म में गौहर खान भी हैं जो वेश्या के किरदार में नजर आएंगी। किरदार में ढलने के लिए गौहर खान ने ना तो मेक-अप किया और ना चेहरे की देखभाल के लिए कोई चीज ही इस्तेमाल की।