{"_id":"5b77992542c79246462540c8","slug":"before-engagement-priyanka-chopra-and-nick-jonas-went-out-for-dinner-date-with-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सगाई से पहले देर रात हाथों में हाथ डाले दिखे निक और प्रियंका, परिवार संग डिनर डेट को किया एन्जॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सगाई से पहले देर रात हाथों में हाथ डाले दिखे निक और प्रियंका, परिवार संग डिनर डेट को किया एन्जॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
priyanka and nick
प्रियंका चोपड़ा और निक की लव स्टोरी भी किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं है। प्रियंका उम्र में भले ही निक से 11 साल बड़ी हो लेकिन दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि इन दोनों के प्यार के बीच उम्र का फासला महज एक संख्या भर हो। प्रियंका और निक की 18 अगस्त को सगाई है लेकिन सगाई से पहले यह दोनों लवबर्ड हाथों में हाथ डाले एक साथ डिनर डेट पर दिखाई दिए।
Trending Videos
priyanka and nick
वैसे तो प्रियंका चोपड़ा और निक कई बार एक साथ स्पॉट हुए हैं लेकिन इस बार दोनों की आउटिंग काफी खास थी। इस बार यह दोनों अकेले नहीं बल्कि अपने परिवार को लेकर डिनर डेट पर गए। दोनों परिवार के साथ निक और प्रियंका के इस डिनर डेट पर जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में निक हमेशा की तरह प्रियंका का ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं।
priyanka and nick
डिनर डेट पर जाने के लिए प्रियंका और निक एक ही कार में निकले जबकि निक के माता-पिता और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को अलग कार में देखा गया। इस मौके पर प्रियंका ने सफेद रंग का ड्रेस पहना हुआ था तो वहीं निक काले रंग की टी-शर्ट के साथ ट्राउजर पहने हुए थे। जिसमें दोनों ही काफी जंच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka and nick
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका और निक की 18 अगस्त को सगाई और ठीक उसके अगले दिन दोनों का रोका है। सूत्रों की मानें तो 19 अगस्त को सुबह 10 बजे रोका सेरेमनी होगी। दोनों परिवार वाले चाहते हैं कि कुछ रस्में होने के बाद इन दोनों के रिश्ते का आधिकारिक ऐलान किया जाए। इसी वजह से निक का परिवार भारत आया है। जानकारी के मुताबिक रोका सेरेमनी पूरे हिंदू रीति रिवाज से होगी।
विज्ञापन
priyanka and nick family
सगाई से पहले प्रियंका और निक को एक दूसरे के साथ डिनर डेट पर जाना बेहद खास हो जाता है। सगाई की तैयारियों का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका का घर दुल्हन की तरह सजा हुआ है। कहा जा रहा है कि प्रियंका की सगाई में कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। आपको बता दें, निक दूसरे बार भारत आए हैं। इससे पहले निक प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से मिलने के लिए भारत आए थे।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on