बॉलीवुड ने अपने दर्शकों को विलेन के ऐसे भयानक रूप दिखाए हैं कि बड़े पर्दे पर खलनायक के आते ही लोग हीरो की सलामती की दुआएं मांगने लगते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें रहे हैं जिन्होंने विलेन का किरदार कुछ इस तरह निभाया कि वो हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बस गए। वहीं दसूरी तरफ लोगों को उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने में दिलचस्पी भी रहती है। तो चलिए आज हम आपको उन खलनायकों की खूबसूरत बेटियों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे।
बॉलीवुड: ये हैं इन खूंखार विलेन्स की खूबसूरत बेटियां, 'मोगेम्बो' की बेटी तो हैं इस फील्ड की रानी
इस लिस्ट में पहला नाम शक्ति कपूर का है जिन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने विलन के रोल से खूब सुर्खियां बटोरीं। विलेन के अलावा भी शक्ति पर्दे पर कई और भूमिकाओं में नजर आए लेकिन हमेशा वह अपने खलनायक रूप के लिए ही मशहूर रहे। वहीं उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। शानदार अभिनय और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली श्रद्धा के देश-विदेश में करोड़ों फैंस हैं और आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
'मिर्जापुर' वाले बाबूजी तो आपको याद ही होंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं कुलभूषण खरबंदा की जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। उन्होंने फिल्म 'शान' में शाकाल नाम के विलेन का किरदार निभाकर लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अगर बात करें कुलभूषण की बेटी श्रुति खरबंदा की तो वह फिल्मी दुनिया से बेहद दूर रहती हैं।
फिल्मों में रेपिस्ट का किरदार निभाने वाले रंजीत अपने समय के बेहद मशहूर विलेन थे और उन्हें ऐसे किरदारों के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती थी क्यूंकि वह अपनी आँखों से ही कमाल कर दिया करते थे। बात रंजीत की बेटी की करें तो दिव्यांका ने फिल्मों में अपना करिअर ना बनाकर फैशन डिजाइनर का कोर्स चुना और आज दिव्यांका एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।
हिंदी फिल्म का सबसे खतरनाक विलेन 'शोले' का गब्बर को भला कौन भूल सकता है। अमजद खान ने इस किरदार को निभाकर बॉलीवुड में खुद को अमर कर दिया। ठीक अपने पिता की तरह ही उनकी बेटी अहलम खान भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में उनका सिक्का तो ज्यादा नहीं चला लेकिन वह थिएटर के माध्यम से जुड़ी रहती हैं।