आप कितने भी खूबसूरत क्यों न हों, लेकिन आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट में वह अजीब ही नजर आता है। लेकिन ऐसा केवल आपके साथ ही नहीं होता बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता और अभिनेत्री भी इस दुख से पीड़ित हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान तक की तस्वीरें इस बात को सच साबित करती नजर आ रही हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं कि आपके पसंदीदा सितारे पासपोर्ट साइज फोटो में कैसे दिखते हैं-
Celebs Passport Photo: असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत हैं ये सितारे, पासपोर्ट फोटो में दिखते हैं ऐसे
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में से एक हैं। उनकी हर फोटो दिल जीत लेती हैं, लेकिन जब बात पासपोर्ट पर छपी उनकी फोटो की हो तो देखिए वो भी किस तरह से आपके और हमारे जैसी हीं दिख रही हैं।
कंगना रणौत
कंगना रणौत बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी हर एक अदा पर फैंस दिल हार बैठते हैं। लेकिन इस तस्वीर में कंगना का लुक एकदम अलग नजर आ रहा है।
80 साल 80 किस्से: फिल्मी ककहरा सीखने से महानायक बनने तक, अमिताभ बच्चन के शहंशाह बनने का हर किस्सा यहां पढ़ें
सिद्धार्थ मल्होत्रा
फिल्म शेरशाह में अपने अभिनय का कमाल दिखा चुके अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा तो अपने पासपोर्ट की फोटो में स्कूल जाने वाले स्टूडेंट की तरह लग रहे हैं।
सनी लियोनी
बॉलिवुड की सबसे ग्लैमरस ऐक्ट्रेसेस में से एक सनी लियोनी यानी करणजीत कौर की यह तस्वीर आप यूं ही कहीं देख लें तो शायद इन्हें पहचान भी न पाएं।