कुछ दिनों पहले ही रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का एपिसोड शूट किया था । अब इस एपिसोड का टीजर रिलीज कर दिया गया है । बेयर ग्रिल्स ने इस टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । साथ ही कैप्शन में लिखा, 'रजनीकांत के ब्लॉकबस्टर टीवी डेब्यू की तैयारी । मैंने दुनियाभर के कई सितारों के साथ काम किया है, लेकिन रजनीकांत मेरे खास हैं । लव इंडिया ।'
बेयर ग्रिल्स के साथ खतरों से खेलते नजर आए रजनीकांत, 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का टीजर रिलीज
बेयर ग्रिल्स के शो में रजनीकांत खतरों से खेलते नजर आएंगे । फैंस इस टीजर को बहुत पसंद कर रहे हैं । टीजर में बेयर ग्रिल्स और रजनीकांत जीप के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं । बता दें कि बेयर ग्रिल्स ये एपिसोड शूट करने के लिए भारत आए थे । उन्होंने रजनीकांत के साथ कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क में शूट किया है ।
जब 'मैन वर्सेज वाइल्ड' की शूटिंग हो रही थी तो खबर आई थी कि रजनीकांत घायल हो गए हैं । हालांकि बाद में इस खबर को अफवाह बताया गया था । रजनीकांत से पहले 'मैन वर्सेज वाइल्ड' में पीएम नरेंद्र मोदी भी नजर आ चुके हैं । मोदी वाले एपिसोड को भी काफी पसंद किया गया था ।
Preparing for @Rajinikanth’s blockbuster TV debut with an Into The Wild with Bear Grylls motion poster! I have worked with many stars around the world but this one for me was special. Love India. #ThalaivaOnDiscovery pic.twitter.com/kFnkiw71S6
रजनीकांत के बाद बेयर ग्रिल्स के शो में अक्षय कुमार नजर आएंगे । अक्षय कुमार ने भी डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो की शूटिंग पूरी कर ली है । बेयर ग्रिल्स के साथ शूटिंग करते अक्षय की तस्वीरें सामने आई थीं । अक्षय ने 6 घंटे तक शूटिंग की थी । अक्षय के साथ शो की पूरी टीम भी थी ।
कभी चाय बेचकर गुजारा करते थे अन्नू कपूर, इन 10 किरदारों से लोगों के दिलों में बनाई जगह