बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बवाल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। पहली बार साथ काम कर रहे वरुण और जान्हवी को सेट पर अनोखा अनुभव हुआ। वरुण ने खुलासा किया कि उन्होंने एक महीने तक जान्हवी से बात नहीं की, जिससे शुरू में उन्हें परेशानी हुई, लेकिन ऐसा करने के उनके पास अपने कारण थे। फिल्म बवाल को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है।
2 of 5
वरुण धवन-जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने कहा, शुरुआत में, कम से कम पहले एक महीने हम सेट पर जाते थे और मैं कोशिश करता था कि उनसे ज्यादा बातचीत ना करुं। क्योंकि मुझे लगा था कि हम बहुत जल्दी दोस्त बन जाएंगे। मैंने कहा- मुझे ऐसा न करने दें, और मुझे थोड़ा अलग रहने दें।' वरुण ने बताया कि उन्होंने जान्हवी से इसलिए बात नहीं कि ये देखने के लिए कि इससे स्क्रीन पर कुछ अलग नजर आएगा।
3 of 5
वरुण धवन-एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण ने आगे कहा, 'मैं सबसे बात करता था और जानबूझकर उनसे बात नहीं करता था। मुझे लगा जब हम नेचर के सीन कर रहे थे तो इससे मेरे और उनके बीच कुछ अलग होगा। नितेश सर को पता था और 20 दिन बाद मैंने उन्हें ये बता दिया। तब उन्हें समझ आया। नहीं तो वो इसे पर्सनली ले लेती।'
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : social media
वरुण ने जाह्नवी से कहा, 'देखो, ये मैंने जानबूझकर किया था लेकिन मुझे लगता है उस समय इसने हम दोनों को मदद की। दरअसल फिल्म में धीरे-धीरे यह कपल एक-दूसरे को जानता है, और हमने भी धीरे-धीरे एक-दूसरे को जाना, जो दिलचस्प था'।
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : Social media
फिल्म बवाल को साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूसर किया है। यह एक लव स्टोरी फिल्म है। एक्टर्स ने हाल ही में दुबई में फिल्म का प्रमोशन किया। वरुण ने जान्हवी के साथ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'दुबई में बवाल। वैश्विक लॉन्च बवाल।' यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।