अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' हाल ही में रिलीज हुई है। इसे सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच अभिनेता ने साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। इस दौरान उन्होंने निर्माता के साथ भविष्य में काम कके बारे में भी बात की।
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने अब 'गदर 2' के डायरेक्टर को बताया पिता समान, अनिल शर्मा को लेकर कह दी यह बात
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नाडियावाला के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए वरुण ने कहा, "'बवाल' के जरिए मैेंने साजिद सर के साथ तीसरी बार काम किया है। यह मेरे लिए बहुत खास है। शुरुआत से, उन्होंने कहा था कि फिल्म वैश्विक प्रभाव पैदा करेगी और अब इसे दुनिया भर के चार्ट में शीर्ष पर देखना अद्भुत है।
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : social media
फिल्मांकन से पहले उनका हमेशा मानना था कि यह अब तक की मेरी सबसे अच्छी भूमिका हो सकती है। नितेश सर जैसे निर्देशक के साथ इसने मेरा एक अनदेखा पक्ष सामने लाया है जिसे दर्शकों ने नहीं देखा था।" साजिद के साथ भविष्य में काम करने को लेकर उन्होंने कहा, "मेरे पिता साजिद सर से प्यार करते हैं। उन्होंने हमेशा बड़ी और बेहतर चीजों के लक्ष्य के लिए एक-दूसरे को प्रेरित किया है। मैं साजिद सर को एक फिल्म निर्देशित करने के लिए प्रोत्साहित करता रहता हूं। मुझे यकीन है कि भविष्य में आप मुझे एनजीई के बैनर तले और भी बड़ी किसी चीज के लिए दोबारा देखेंगे।"
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 'बवाल' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। उन्हें 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। बवाल द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा है।
Manit Joura: 'कुंडली भाग्य' फेम मनित जौरा ने ग्रीक गर्लफ्रेंड से की शादी, रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : social media
फिल्म में वरुण एक इतिहास शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं जो जान्हवी कपूर के किरदार को द्वितीय विश्व युद्ध के स्थलों का दौरा कराने के लिए यूरोप की यात्रा पर ले जाता है। इसकी शूटिंग पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्स्टर्डम, क्राको, वारसॉ के साथ-साथ लखनऊ और भारत के दो अन्य शहरों में की गई थी। यह फिल्म 21 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।