टीवी शोज की टीआरपी लिस्ट बताने वाली बार्क रिपोर्ट जारी हो गई है। पिछले कई महीनों से नंबर एक की कुर्सी पर जमे रहने वाले शो 'कुंडली भाग्य' को जोरदार झटका लगा है। इस बार ऐसे बड़े बदलाव सामने आए कि कई सीरियल के मेकर्स के भी होश उड़ गए।
'नागिन 3' के आते ही मेकर्स के उड़े होश, महीनों से टॉप पर रहे शोज को भी धकेला नीचे
दरअसल, एकता कपूर के बहुप्रतीक्षित सीरियल ‘नागिन 3‘ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही ये सीरियल शुरू हुआ उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स भी मिला। इस सीरियल के शुरू होने से पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि टीआरपी लिस्ट में ये कई बड़े शोज को झटका देगा।
23वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट पर नजर डालें तो ‘कुंडली भाग्य’ पहली पायदान से खिसकर चौथे पायदान पर आ चुका है। वहीं माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ को दूसरा नंबर मिला। इस रियलिटी शो में 'रेस 3' की टीम के आने से टीआरपी में जबरदस्त फायदा हुआ।
‘नागिन 3’ के शुरू होते ही कई लोग इसके वीएफएक्स इफेक्ट्स का मजाक उड़ाने लगे तो वहीं कई लोगों ने कहा कि इस बार नागिन शो टीआरपी लिस्ट में कुछ कमाल नहीं दिखा पाएगा लेकिन टीआरपी लिस्ट पर गौर करें तो कहानी कुछ और ही है।
बात की जाए ‘नागिन 3’ की तो इसमें अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना, पर्व वी पूरी मुख्य भूमिका में है। इस सीरियल में चेतन हंसराज और रक्षंदा खान ने महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। एकता कपूर नई टीआरपी लिस्ट के लिए काफी बैचेन नजर आ रही थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि टीआरपी लिस्ट आने वाली है हमें अच्छे रिजल्ट का इंतजार है।
Tom d first ratings of NAAGIN 3 will come ! A whole new cast! Let’s hope for d best JAI MATA DI