{"_id":"5ad1b11f4f1c1b62098b476a","slug":"barc-report-top-10-shows-in-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TRP रेटिंग ने सभी को किया हैरान, मेकर्स भी हुए परेशान आखिर 'कुमकुम भाग्य' को हुआ क्या","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TRP रेटिंग ने सभी को किया हैरान, मेकर्स भी हुए परेशान आखिर 'कुमकुम भाग्य' को हुआ क्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी शोज की रेटिंग बताने वाला बार्क रिपोर्ट आ गया है। इस हफ्ते टॉप 3 में रहने वाले शो 'कुंडली भाग्य' को एक बार फिर दर्शकों का प्यार मिला है। यह शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट पर टॉप पर पहुंच गया है लेकिन 'कुमकुम भाग्य' की टीआरपी रिपोर्ट ने जरूर निराश किया है। आगे की स्लाइड में जानिए इस हफ्ते कौन सा शो किस पायदान पर रहा।
2 of 6
Kundali Bhagya
बार्क रिपोर्ट में इस हफ्ते पहले नंबर पर 'कुंडली भाग्य' रहा जिसने 'कुमकुम भाग्य' को पीछे छोड़ दिया। जीटीवी का शो 'कुंडली भाग्य' पहले भी कई हफ्ते टीआरपी लिस्ट पर पहले पायदान पर जगह बना चुका है और इस बार भी यह शो टॉप पर है। काफी समय से इस शो ने टीआरपी की रेस में मजबूत पकड़ बना रखी है।
3 of 6
Ye Hai Mohabbatein,
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता' के मौजूदा ट्रैक को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सीरियल में नायरा की प्रेग्नेंसी की खबर ने इस शो के दर्शकों में और उत्सुकता बढ़ा दी है। यह शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। गिरती टीआरपी से परेशान 'ये है मोहब्बतें' के मेकर्स ने कुछ एपिसोड लंदन में जाकर शूट किया जिसका फायदा भी इसे मिला। शो के नए ट्विस्ट के कारण इस हफ्ते तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
tarak mehta
टीआरपी लिस्ट में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो चौथे स्थान पर रहा। कलर्स का शो 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास' पिछले हफ्ते सांतवें स्थान पर था लेकिन अब इस शो में हरमन और सौम्या के रोमांटिक सीक्वेंस को दर्शक पसंद कर रहे हैं। सातवें स्थान से यह शो अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
5 of 6
rising star
'राइजिंग स्टार शो' इस हफ्ते दर्शकों को पहले से भी ज्यादा एंटरटेन करने में सफल रहा है। पिछले हफ्ते यह शो आठवें स्थान पर था और अब यह शो छठे नंबर पर पहुंच गया है। अक्सर टीआरपी लिस्ट में टॉप 3 में नजर आने वाले फेवरेट टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' की टीआरपी रैंकिंग ने चौंका दिया है। इस हफ्ते दर्शकों का दिल जीतने में असफल रहा यह शो टीआरपी की दौड़ में सातवें स्थान पर पहुंच चुका है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।