फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: टीवी की इस 'नागिन' ने जन्मदिन पर शेयर की ससुर के साथ ऐसी तस्वीर, हो गई वायरल

Sat, 14 Apr 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
Anita Hassanandani celebrates birthday with father in law
अनीता हसनंदानी

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का जन्म 14 अप्रैल 1981 को मुंबई में हुआ था। अनीता सिर्फ फिल्मों और टीवी में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी काफी कूल और बिंदास हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से चर्चा में रहती हैं। अपने जन्मदिन पर भी अनीता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की।

Anita Hassanandani celebrates birthday with father in law
Anita Hassanandani

36वें जन्मदिन पर अनीता ने अपने ससुर के साथ ड्रिंक पीते हुई एक फोटो शेयर की है जिसके बाद यह फोटो वायरल हो गई है। अनीता के ससुर रिटायर्ड आर्मी अधिकारी हैं और अपने बेटे से काफी क्लोज हैं। अनीता के पति रोहित रेड्डी साउथ इंडियन हैं और उनकी शादी साल 2013 में तेलुगू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। अनीता अपने परिवार के साथ गोवा में बर्थडे सेलिब्रेट करने गई हुई हैं।

Anita Hassanandani celebrates birthday with father in law
anita hasnandani

उन्होंने लिखा, 'बेहद खास बर्थडे... वह भी ससुर के साथ। मैं बहुत किस्मत वाली हूं। यह आश्चर्यचकित करने वाला है जो प्यार रोहित रेड्डी ने मुझे दिया।' 

 

Perfect birthday bring in! Drink with my fatherInLaw #LuckMe #Blessed #Best surprise everrrrrrrr my love @rohitreddygoa

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Hassanandani celebrates birthday with father in law
Anita Hassanandani

अनीता को आप जल्द ही टीवी शो 'नागिन 3' में देखने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' टीवी शो से साल 2001 में की थी। साथ ही अनीता ने कई साउथ की फिल्में की हैं। आजकल अनीता टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' में दिखाई दे रहीं हैं। इस शो को टीवी पर आते हुए पांच साल बीत चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed