फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bangla actress payal sarkar loged complaint in cyber police station man sent her dirty messages on social media

टॉलीवुड: निर्देशक की फेक आईडी बनाकर शख्स ने किया पायल सरकार को अश्लील मैसेज, दर्ज की शिकायत

Mon, 30 Aug 2021 11:29 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 30 Aug 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
bangla actress payal sarkar loged complaint in cyber police station man sent her dirty messages on social media
पायल सरकार - फोटो : Social Media

बांग्ला की मशहूर अभिनेत्री पायल सरकार को एक शख्स द्वारा फेक आईडी बनाकर अभिनय में मौका देने के नाम पर डर्टी प्रस्ताव देने का मामला सामने आया है। पायल सरकार का आरोप है कि उनसे चैट करने वाला शख्स खुद को टॉलीवुड का नामी हसती रवि किनागी बता रहा था। इस शख्स ने फेसबुक पर निर्देशक रवि किनागी के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाई हुई थी। ये खबर पूरे टॉलीवुड में आग की तरह फैल गई है और टॉलीवुड जगत में हंगामा मच गया है।

विज्ञापन


साइबर सेल में शिकायत करवाई दर्ज

इस मामले के बाद बंगाली अभिनेत्री ने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पायल सरकार बांग्ला सीरियल की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। ऐसे में जब उन्हें टॉलीवुड के मशहूर निर्देशक डायरेक्टर रवि किनागी के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया तो उस पर उन्होंने खुशी व्यक्त की।

विज्ञापन

bangla actress payal sarkar loged complaint in cyber police station man sent her dirty messages on social media
पायल सरकार - फोटो : Social Media

फेसबुक पर दिया फिल्म का ऑफर

दो दशक से अधिक धारावाहिकों की दुनिया को बदलने वाले निर्देशक रवि किनागी उन्हें खुद रिक्वेस्ट भेजकर मैसेज कर रहे हैं इस बात से अभिनेत्री काफी खुश हुईं। दोनों की मैसेंजर पर बातचीत भी हुई लेकिन इस बीच अचानक ही उस शख्स ने फिल्म के बदले में अभिनेत्री से समझौता करने के बारे में पूछा। इस तरह का सामने से जवाब सुनकर पायल काफी हैरान हो गई और उन्होंने उस शख्स से बातचीत करना बंद कर दिया। पायल सरकार ने उस शख्स की सभी स्क्रीनशॉर्ट्स अपने फेसबुक पर पोस्ट कर दी, जिसके बाद कई लोगों ने संदेह जताते हुए उस आईडी को फेक बताया।

पायल ने पुलिस से किया संपर्क

इस वाक्ये के बाद पायल ने तुरंत ही मेल के जरिए साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई। अभिनेत्री ने कहा शुक्रवार को करीब 1 बजे उन्हें रवि किनागी के नाम से फेसबुक पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था। फेसबुक पर पायल को मैसेज करते हुए उस शख्स ने कहा वह अपनी अगली फिल्म में उन्हें लेने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो जाने-माने निर्देशक से ये प्रस्ताव पाकर खुश थीं। लेकिन जैसे ही उन्होंने विवरण मांगा, तो उन्हें प्रोफाइल से डर्टी की पेशकश की गई।पायल ने मेल द्वारा वो सारे चैट साइबर सेल को भेजे। पुलिस इस मामले में बैरकपुर पुलिस कमिश्नर से मदद ले रही हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed