बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट बंदगी कालरा आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने पुनीश शर्मा के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं। अब बंदगी कालरा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया है।
18 साल के भाई की मौत से बंदगी कालरा पर टूटा दुखों का पहाड़, सोशल मीडिया पर उड़ेला दर्द
दरअसल, हाल ही में बदंगी कालरा के 18 साल के कजिन भाई की कैंसर की वजह से मौत हो गई है। यह खबर जानकर बंदगी सदमे में हैं। कजिन भाई की तस्वीर के साथ उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
A post shared by Bandgi Kalra (@bandgikalra) on
बंदगी ने लिखा, 18 साल के अपने कजिन ब्रदर को दो दिन पहले खो चुकी हूं। 1 हफ्ते पहले उसे लंग कैंसर होने का पता चला। वह बिल्कुल ठीक था फिर भी हम उसे बचा नहीं पाए। मैं सदमे में हूं और लगता है हमेशा ही रहूंगी। जिंदगी के बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। कभी भी कुछ भी हो सकता है।'
बंदगी ने आगे लिखा कि, जिंदगी में सब कुछ मिल जाए तब भी यह नहीं भर सकते। हमें मालूम भी नहीं होता कि अपनों के साथ हम कितना कम समय बिताते हैं। इस घटना ने एक बहुत बड़ी सीख दी है मुझे। आज से मैं अपने करीबियों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताऊंगी। आप नहीं जानते कल क्या हो।
इससे पहले बंदगी ने पुनीश शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अनुष्का और विराट की तरह पोज दिया था। इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें निशाने पर ले लिया गया। लोगों ने इस कपल को कॉपी कैट नहीं करने की हिदायत दी।
A post shared by Puneesh Sharma (@puneesh4353) on