सुपरस्टार रजनीकांत अपनी हिमालय की यात्रा से वापस चेन्नई लौट आए हैं। माना जा रहा है वह अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने से पहले गुरुओं से आशीर्वाद लेने गए थे। वह अपनी पार्टी के नाम का ऐलान 14 अप्रैल को कर सकते हैं इसी दिन तमिल न्यू ईयर भी है। रजनीकांत के फैंस उनकी आने वाली फिल्म 'काला' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर ने लोगों को पहले ही दीवाना बना दिया है।
रजनीकांत के फैंस के लिए खुशखबरी, अब नहीं टलेगी इस फिल्म की रिलीज डेट
इससे पहले फिल्म की रिलीज डेट टलने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन फिल्म प्रोडक्शन कंपनी लाइका ने ऐसी किसी भी खबर का खंडन किया है। लाइका ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लाइका प्रोडक्शन्स 'काला' की रिलीज डेट टलने संबंधी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं करता है। हम ऐसे किसी भी बयान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।'
@LycaProductions has not conveyed anything to anyone regarding #Kaala release date. We are not responsible for any statements arising on release date speculations
पिछले दिनों दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर्स और डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) ने 16 मार्च से बंद भी बुलाया था। इस दौरान दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री में शूटिंग्स कैंसिल कर दी गई, साथ ही पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी रोक दिया गया था। माना जा रहा था कि बंद का असर 'काला' की रिलीज डेट पर भी पड़ेगा।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
रजनीकांत और प्रोड्यूसर वैसे भी फिल्म की रिलीज डेट को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। अप्रैल में स्कूलों की छुट्टियां होती हैं, जिसका फायदा निश्चित रूप से प्रोड्यूसर्स उठाना चाहते हैं। इसके बाद 13 जून की तारीख है लेकिन उस वक्त दूसरी कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। वहीं 15 अगस्त को रजनीकांत की ही '2.0' रिलीज हो सकती है। ऐसे में तमिलनाडु थियेटर एसोसिएशन भी चाहता है कि 'काला' 27 अप्रैल को ही रिलीज हो।