फिल्म पद्मावत से सुर्खियां बटोर रहे रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। रणवीर ने बताया है कि उन्हें सलमान खान की बजरंगी भाईजान फिल्म सबसे ज्यादी फेवरेट है। इस बात की वजह उन्होंने कबीर खान को बताया। दरअसल, डायरेक्टर कबीन खान रणवीर को लेकर फिल्म 83 बना रहे हैं।
रणवीर ने कहा कि वे सलमान की बजरंगी भाईजान कई बार देख चुके हैं और उनकी फेवेरट फिल्म है। वहीं, रणवीर फिल्म 83 के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुशी है। स्पोर्ट्स पर बनने वाली यह एक कमाल की फिल्म है जो हमारे देश के जबरदस्त इतिहास को सिलवर स्क्रीन पर लाएगी। रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव के रोल में नजर आएंगे।
बता दें कि रणवीर की इस फिल्म को डायरेक्टर कबीर खान डायरेक्ट करेंगे। रणवीर ने कहा कि वे कबीर खान के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। 'बजरंगी भाईजान' उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिलहाल रणवीर अपनी फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
4 of 5
ranveer singh, alia bhatt
बता दें कि रणवीर, जॉनी डेप के बहुत बड़े फैन हैं और उनसे बहुत प्रभावित हैं। रणवीर ने कहा, 'मुझे दर्शकों से कभी कोई उम्मीद नहीं थी। मैं 'कर्म कर फल की चिंता मत कर' पर यकीन करता हूं, वैसे यह लाइन किताबी लगती है, लेकिन मैं इसे अपनी जिंदगी में फॉलो करता हूं।'
रणवीर ने आगे कहा, 'मैं एक काम पूरा कर उससे एकदम अलग हो जाता हूं। असल में मैं हॉलिवुड एक्टर जॉनी डेप को बहुत फॉलो करता हूं, वह अपनी खुद की फिल्म रिलीज के बाद देखते भी नहीं हैं। शायद कभी मैं जॉनी डेप जैसा बनूं, इस मामले में मुझे उनके जैसा ही बनना है।'