चीन के बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने सफलता की नई कहानी रच दी है। इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ने कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। इसके साथ ही यह साबित कर दिया कि भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता दिन पर दिन कितनी बढ़ती जा रही हैं। यह फिल्म अब तक 150.75 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
यह फिल्म चाइना में 2 मार्च को रिलीज हुई थी। ऐसे में इस फिल्म ने महज 9 दिन के अंदर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके कई फिल्मों को धूल चटा दी। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते कमाई की और रफ्तार पकड़ ली है। इसका सबूत हाल ही में सामने आए आंकड़े हैं।
दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को इस फिल्म ने 1.75 करोड़ की कमाई की तो वहीं शनिवार को इसकी कमाई की रफ्तार और बढ़ गई। इस फिल्म ने शनिवार को 3.35 करोड़ की कमाई की। जिससे इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन 150.75 करोड़ पहुंच गया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान की यह फिल्म रविवार को नया रिकॉर्ड बना सकती है।
सलमान खान की यह पहली फिल्म है जो चाइना में रिलीज हुई है। यह फिल्म भारत में 2015 में रिलीज हुई थी। कबीर खान ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है जिसमें सलमान के अलावा करीना कपूर खान लीड रोल में हैं।