फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', अचानक फिल्म मिली और बन गया करोड़पति

Wed, 17 May 2017 06:04 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 17 May 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
bahubali the conclusion kumar varma role play actor subbaraju
बाहुबली

'बाहुबली 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' ने मिलकर 2000 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को इस मुकाम तक पहुंचाने में इसके किरदारों का भी खास योगदान रहा है। फिल्म के हर एक्टर ने अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है।

घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', फिल्म मिलते ही बन गया करोड़पति

bahubali the conclusion kumar varma role play actor subbaraju
बाहुबली

प्रभास से लेकर कुमार वर्मा तक, फिल्‍म में जिस एक्‍टर को जैसा किरदार दिया वो उन्होंने बखूबी निभाया। आज हम आपके लिए बाहुबली के जिस किरदार के बारे जानकारी लाए हैं उनका नाम 'कुमार वर्मा' है। जी हां, ये वही कुमार वर्मा हैं जिन्होंने 'बाहुबली' को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी थी। 

घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', फिल्म मिलते ही बन गया करोड़पति

bahubali the conclusion kumar varma role play actor subbaraju
बाहुबली

कुमार वर्मा का असली नाम पेनमत्सा सुब्बाराजू है। सुब्बाराजू कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुब्बाराजू की पहली फिल्म 'अम्मा नन्ना' थी। सुब्बाराजू के फिल्मों में आने की कहानी बड़ी दिलचस्प है। सुब्बाराजू किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते हैं। फिल्मों में आने से पहले वो एक प्राइवेट जॉब करते ‌थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', फिल्म मिलते ही बन गया करोड़पति

bahubali the conclusion kumar varma role play actor subbaraju
बाहुबली

सुब्बाराजू एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। सुब्बा के बड़े भाई एक संस्कृत टीचर हैं। सुब्बा ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कंप्यूटर कोर्स किया और डेल कंपनी में काम करने लगे। सुब्बा के फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने का किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है। एक बार टॉलीवुड डायरेक्टर कृष्‍ण वामसी के पर्सनल असिस्टेंट ने सुब्बा को अपना कंप्यूटर ठीक करने को बुलाया। 

विज्ञापन

घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', फिल्म मिलते ही बन गया करोड़पति

bahubali the conclusion kumar varma role play actor subbaraju
बाहुबली

जब सुब्बाराजू उनका कंप्यूटर ठीक करने के लिए पहुंचे तो कृष्‍ण स्वामी को उनकी पर्सनैलिटी बहुत अच्छी लगी। उन्होंने सुब्बाराजू से तुरंत कहा कि मेरे पास फिल्म में तुम्हारे लिए एक रोल है। इस फिल्म का नाम 'खडगम' है। छोटा सा रोल मिलने के बाद सुब्बाराजू ने नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में हाथ आजमाने लगे। अच्छी हाइट-पर्सनैलिटी के चलते उन्हें फिल्में मिलने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed