{"_id":"591ab1814f1c1bcf3bf238a0","slug":"bahubali-the-conclusion-kumar-varma-role-play-actor-subbaraju","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', अचानक फिल्म मिली और बन गया करोड़पति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', अचानक फिल्म मिली और बन गया करोड़पति
Wed, 17 May 2017 06:04 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Wed, 17 May 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बाहुबली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'बाहुबली 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' ने मिलकर 2000 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को इस मुकाम तक पहुंचाने में इसके किरदारों का भी खास योगदान रहा है। फिल्म के हर एक्टर ने अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है।
घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', फिल्म मिलते ही बन गया करोड़पति
2 of 6
बाहुबली
प्रभास से लेकर कुमार वर्मा तक, फिल्म में जिस एक्टर को जैसा किरदार दिया वो उन्होंने बखूबी निभाया। आज हम आपके लिए बाहुबली के जिस किरदार के बारे जानकारी लाए हैं उनका नाम 'कुमार वर्मा' है। जी हां, ये वही कुमार वर्मा हैं जिन्होंने 'बाहुबली' को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी थी।
घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', फिल्म मिलते ही बन गया करोड़पति
3 of 6
बाहुबली
कुमार वर्मा का असली नाम पेनमत्सा सुब्बाराजू है। सुब्बाराजू कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुब्बाराजू की पहली फिल्म 'अम्मा नन्ना' थी। सुब्बाराजू के फिल्मों में आने की कहानी बड़ी दिलचस्प है। सुब्बाराजू किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते हैं। फिल्मों में आने से पहले वो एक प्राइवेट जॉब करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', फिल्म मिलते ही बन गया करोड़पति
4 of 6
बाहुबली
सुब्बाराजू एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। सुब्बा के बड़े भाई एक संस्कृत टीचर हैं। सुब्बा ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कंप्यूटर कोर्स किया और डेल कंपनी में काम करने लगे। सुब्बा के फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने का किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है। एक बार टॉलीवुड डायरेक्टर कृष्ण वामसी के पर्सनल असिस्टेंट ने सुब्बा को अपना कंप्यूटर ठीक करने को बुलाया।
विज्ञापन
घर-घर जाकर कंप्यूटर ठीक करता था 'बाहुबली 2' का 'कुमार वर्मा', फिल्म मिलते ही बन गया करोड़पति
5 of 6
बाहुबली
जब सुब्बाराजू उनका कंप्यूटर ठीक करने के लिए पहुंचे तो कृष्ण स्वामी को उनकी पर्सनैलिटी बहुत अच्छी लगी। उन्होंने सुब्बाराजू से तुरंत कहा कि मेरे पास फिल्म में तुम्हारे लिए एक रोल है। इस फिल्म का नाम 'खडगम' है। छोटा सा रोल मिलने के बाद सुब्बाराजू ने नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में हाथ आजमाने लगे। अच्छी हाइट-पर्सनैलिटी के चलते उन्हें फिल्में मिलने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।