बॉलीवुड और खेल का हमेशा से खास रिश्ता रहा है। ऐसी कई जोड़ियां रही हैं जिनका नाम एक दूसरे के साथ जुड़ता रहा है और कुछ ने तो शादी भी कर ली। अब फिल्म एक्टर विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) ने सगाई कर ली है। आज ज्वाला गुट्टा का जन्मदिन है और एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड ज्वाला गुट्टा के बर्थडे के दिन इस रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया है।
साउथ के इस एक्टर ने की बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा से सगाई, साझा की खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर विष्णु विशाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी मंगेतर के साथ तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है और विष्णु ने ज्वाला गुट्टा को पहनाई अंगूठी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं।
विष्णु ने सोशल मीडिया पर ज्वाला के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे ज्वाला गुट्टा। जिंदगी की नई शुरुआत, पॉजिटिव रहें और अच्छे भविष्य के लिए काम करें। आर्यन, हमारे परिवार, दोस्त और जो लोग इर्द गिर्द हैं, आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।'
Happy birthday @Guttajwala
New start to LIFE..
Lets be positive and work towards a better future for us,Aryan,our families,friends and people around..
Need all your love n blessings guys..#newbeginnings
thank you @basanthjain for arranging a ring in d middle of d night.. pic.twitter.com/FYAVQuZFjQ
ज्वाला गुट्टा के अफेयर की खबरें पहले भी खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रही हैं। विष्णु विशाल उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने शादी के 9 साल बाद पत्नी रजनी नटराज को तलाक दे दिया था। दोनों का एक बेटा आर्यन है जिसका जन्म साल 2017 में हुआ था। पत्नी को तलाक के बाद विष्णु ने ज्वाला गुट्टा को डेट करना शुरू किया था। अब आधिकारिक तौर पर दोनों एक दूसरे के साथ हैं।
दोनों पहले ही अपने रिलेशनशिप के बारे में बता चुके हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस खुशखबरी को सुनकर बेहद खुश हैं।