फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साइना नेहवाल: भारतीय बैडमिंटन की पोस्टर गर्ल, जिसने कराटे छोड़ थामा था रैकेट

Tue, 17 Mar 2020 12:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 17 Mar 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Saina Nehwal interesting facts and Journey of Indian women shuttler
SAINA NEHWAL

भारतीय बैडमिंटन की पोस्टर गर्ल साइना नेहवाल का आज जन्मदिन है। साइना आज तीस वर्ष की हो गईं। पिछले कुछ सालों में भारतीय बैडमिंटन ने दुनिया में अपना एक अहम मुकाम हासिल किया। भारत में महिला बैडमिंडन की लोकप्रियता बढ़ी, नई खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर खुद को साबित किया। भारत में महिला बैडमिंटन को लोकप्रिय बनाने में साइना नेहवाल का अहम योगदान है। साइना का जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार में हुआ था।

Happy Birthday Saina Nehwal interesting facts and Journey of Indian women shuttler
साइना नेहवाल - फोटो : amar ujala

शुरुआती पढ़ाई हिसार में हुई। साइना के पिता हरियाणा के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में कार्यरत थे। जब साइना की उम्र आठ साल थी, तभी उनके पिता का ट्रांसफर हैदराबाद हो गया। हैदराबाद पहुंच साइना ने पहले कराटे सीखना शुरू किया, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही उन्होंने इसे छोड़ बैडमिंटन कैंप ज्वॉइन कर लिया।

Happy Birthday Saina Nehwal interesting facts and Journey of Indian women shuttler
Saina Nehwal

साइना ने भारतीय महिला बैडमिंटन के सिंगल्स में दुनिया के नंबर वन स्थान तक पहुंचीं। साइना एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने सभी बड़े बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट में मेडल अपने नाम किए हैं। वह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं। साथ ही ओलंपिक में मेडल जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Saina Nehwal interesting facts and Journey of Indian women shuttler
saina nehwal

वो 2008 ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं और इसके बाद साल 2012 में लंदन ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। साइना ने साल 2010 और 2018 के कॉमनवेल्थ खेलों में सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता है। साइना को साल 2016 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न, पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Happy Birthday Saina Nehwal interesting facts and Journey of Indian women shuttler
साइना नेहवाल - फोटो : pti

साइना ने अपने साथी बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से साल 2018 में शादी रचाई। हाल ही में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया है। फिलहाल वो मैदान पर लौटने के लिए मेहनत कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed