मंगलवार को ब्रेन स्ट्रोक की समस्या के चलते मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती हुईं वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की हालत अब पहले से बेहतर है। सुरेखा अस्पताल के सबसे अच्छे डॉक्टरों की देखरेख में हैं। देश में लॉकडाउन भर सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाले अभिनेता सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके बताया है कि सुरेखा बेहतर महसूस कर रही हैं और अब वह सक्षम हाथों में है।
2 of 5
सुरेखा सीकरी
- फोटो : file photo
सुरेखा के पीआरओ विवेक सिधवानी ने भी मीडिया को बताया है कि सुरेखा की हालत बेहतर है लेकिन उन पर डॉक्टर फिलहाल कड़ी निगरानी रख रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले कुछ दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं।
3 of 5
सुरेखा सीकरी
- फोटो : file photo
विवेक ने सुरेखा की आर्थिक तंगी वाली बात को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने बताया है कि सुरेखा आर्थिक तंगी से बिल्कुल नहीं गुजर रही हैं। उनके करीबी लोग उनका हर तरह से ध्यान रख रहे हैं। सुरेखा के पास भी पहले से ही कुछ पैसे हैं जिन्हें वह अपने इलाज पर खर्च कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने किसी से भी पैसे की गुहार नहीं लगाई है और न ही वह कोई चंदा इकट्ठा कर रही हैं। उनके शुभचिंतक भी सुरेखा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
4 of 5
सुरेखा सीकरी
- फोटो : file photo
बता दें कि बीते मंगलवार के दिन सुरेखा को अपने घर पर जूस पीते हुए अचानक से ब्रेन स्ट्रोक हो गया। सुरेखा के साथ ऐसा संकट वर्ष 2018 में भी आ चुका है जब उनकी फिल्म 'बधाई हो' रिलीज हुई थी।
5 of 5
सुरेखा सीकरी
- फोटो : file photo
इस फिल्म के रिलीज होने के एक महीने बाद ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनके आधे शरीर को आंशिक रूप से लकवा मार गया। तब से ही सुरेखा के साथ एक नर्स हमेशा रहती है जिसने दोबारा ऐसा होने पर तुरंत अस्पताल से संपर्क किया और उन्हें नजदीकी क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरेखा के दोस्त और उनके सहकर्मी जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।