फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर है 'बधाई हो', दूसरे दिन 'बाजार' की कमाई दोगुनी

Mon, 29 Oct 2018 09:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
badhaai ho and baazaar saturday box office collection
Badhaai Ho - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों आयुष्मान खुराना के जलवे बरकरार हैं। पहले 'अंधाधुन' ने जमकर कमाई की, वहीं अब 'बधाई हो' 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है। अमित शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म दूसरे हफ्ते भी ताबड़तोड़ कलेक्शन का सिलसिला जारी रखे हुए है।

badhaai ho and baazaar saturday box office collection
badhaai ho - फोटो : instagram
शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी कमी हुई थी, हालांकि वीकेंड पर फिर से इसे अच्छे खासे दर्शक मिले। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, 'फिल्म की कमाई रविवार को 80 करोड़ तक पहुंच सकती है। दूसरे शनिवार को करीब 92 फीसदी का उछाल देखा गया। अब सवाल ये है कि क्या ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी? ये तो आने वाला ट्रेंड ही बताएगा। दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 3.40 करोड़ और शनिवार को 6.50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। फिल्म ने कुल 76 करोड़ का कलेक्शन किया है।'

 
badhaai ho and baazaar saturday box office collection
Badhaai Ho - फोटो : instagram

इस साल की फिल्मों पर नजर डालें तो सोनू के टीटू की स्वीटी, राजी, स्त्री और बधाई हो छोटे बजट की होते हुए भी अपनी कहानी के दम पर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। यशराज बैनर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है, उससे पहले बधाई हो अगर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाए तो बड़ी उपलब्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
badhaai ho and baazaar saturday box office collection
baazaar - फोटो : Instagram
सैफ अली खान की फिल्म बाजार की बात करें तो फिल्म की कमाई ने शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को थोड़ी रफ्तार पकड़ी। शुक्रवार को फिल्म ने जहां 3.07 करोड़ रुपये कमाए थे वहीं शनिवार को इसने कुल 4.10 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 7.17 करोड़ रुपये है।

 
विज्ञापन
badhaai ho and baazaar saturday box office collection
baazaar - फोटो : twitter

बाजार में सैफ अली खान के अलावा राधिका आप्टे, चित्रांगदा सिंह और रोहन मेहरा मुख्य भूमिका में हैं। रोहन मेहरा गुजरे जमाने के एक्टर विनोद मेहरा के बेटे हैं। शेयर बाजार पर आधारित इस फिल्म का बजट 40 करोड़ है जबकि इसे 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed